
नई दिल्ली : प्रयागराज में इलाहाबाद बैंक के मैनेजर अनिल कुमार की शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अनिल अपने साथी के साथ कार से बांका जलालपुर बैंक शाखा जा रहे थे। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं, हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मचा रहा।बैंक कर्मचारी भी हत्या की वजह नहीं बता पा रहे थे ।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा की हत्या की वजह क्या है।
इलाहाबाद बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे कालिंदीपुरम में परिवार के साथ रहते थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मऊआइमा क्षेत्र में बांका जलालपुर बैंक में है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह अनिल और उप मैनेजर नवीन जायसवाल के साथ कार से बांका जलालपुर बैंक जा रहे थे। रास्ते में पल्सर सवार बदमाशों ने गोली मार दी। अनिल कुमार के पेट में लगी गोली और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बैंककर्मी पुलिस की मदद से हॉस्पिटल ले गया जहाँ डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे पहले प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे कॉलोनी के अंदर रेलवे कर्मचारी प्रकाश की भी शुकवार सुबह घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहा युवक सीसीटीवी के कैद हो गया। पुलिस ने घरवालों की तरफ से तहरीर लेकर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर रही है। सीसीटीवी में हमलावर कैद है, जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।